मोमिन अंसार सभा का आजमगढ मंडलीय सम्मेलन नगर के शाही कटरा स्थित केएमएम आजमी स्कूल में जिलाध्यक्ष शफीकुर्रहमान की अध्यक्षता में सम्पंन हुआ। सम्मेलन में मुख्य अतिथि मोमिन अंसार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अकरम अंसारी थे। कहा कि भाजपा फूट डालों, राज करो की राजनीति कर रही है।
कहा कि लोकसभा 2019 का चुनाव करीब है, सभी पार्टियां अपने अपने एजेंडे पर काम कर रही हैं। जिस में सत्ता धारी पार्टी भाजपा फूट डालो और राज करों की अंग्रेजों की नीति पर कार्य कर रही अपना रही। वह फिर से सत्ता हासिल करने के लिए ऐसे मुद्दे ला रही है, जिस से नागरिकों में एक दूसरे के प्रति ग़लतफहमियां जन्म ले रही हैं। जबकि उप्र का बुनकर, दस्तकार एवं कारोबारी वर्ग अभूतपूर्व समस्याओं से जूझ रहा है। लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री मंदिर, मस्जिद एवं जिलों व स्थानों के नाम बदलने में अपनी सारी उर्जा खत्म कर रहे हैं।
संगठन पर चर्चा करते हुए कहा कि देश की आबादी में 10 से 12 करोड़ मोमिन अंसार समाज के लोग सिर्फ बुनकरी तक सीमित नहीं हैं। इस समाज में धर्म गुरू, डाक्टर, इंजीनियर, अधिवक्ता, आई.ए. एस, पी.सी.एस, सरकारी कर्मचारियों के साथ भारी संख्या व्यापारियों की है। लेकिन सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक, राजनैतिक स्तर पर अधिकांश आबादी उपेक्षित है। कमरूज्जमां अंसारी ने कहा कि जैसा कि मोमिन अंसार समाज सहित सभी पिछड़े मुसलमानों की स्थिति दलितों से भी ज्यादा दयनीय है। पिछड़े मुसलमानों को अधिकार नहीं मिल सके हैं।
कार्यक्रम का संचालन शब्बीर सैफ तो आभार जमील अहमद अंसारी ने किया। इस मौके पर आजमगढ मंडल अध्यक्ष सुफियागन मुहम्मदाबादी, शफीकुर्रहमान पहलवान, अब्दुर रशीद , नसीम अंसारी, रईस अंसारी, मुऐनुद्दीन अंसारी, मौलाना अहमद अली, इम्तियाज अहमद आदि ने अपने विचार रखे।