विश्व मानवाधिकार दिवस पर अभिभावक गणों द्वारा नगर में सोमवार की रात करीब साढ़े सात बजे संकल्प मार्च निकाला गया। जो कि सहादतपुरा से शुरू होकर रोडवेज अलगू राय की प्रतिमा के पास पहुंचकर समाप्त हुई। इसमें शिक्षा का व्यवसायीकरण बंद करो, प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाओ सीबीएसई बोर्ड के मैनुअल लागू करो,विद्यायलयों को शांपिंग माल बनाना बंद करो, एनसीआरटी के पाठ्य पुस्तकों को पढ़ाना अनिवार्य करो सीबीएसई के स्कूल बैग वजन मानक को लागू कराने की मांग की गई। इस मौके पर अभिभावक मंच अमरेश सिंह ,अतुल कुमार सिंह, डॉ. निर्मल भारद्वाज, यूपी राय आदि मौजूद रहे।