मऊ। आगामी बारावफात के मद्देनजर सोमवार को सीओ सिटी आलोक कुमार जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस ने रूट मार्च निकाला। रूट मार्च मिर्जाहादीपुरा चौक से शहर के मुुख्य मार्गों से होता हुआ शहर कोतवाली तक पहुंचा। रूट मार्च के माध्यम से पुलिस ने नगरवासियों में सुरक्षा का भरोसा दिया। रूट मार्च मिर्जाहादीपुरा से औरंगाबाद, बल्लीपुरा, संस्कृत पाठशाला, घास बाजार, सदर चौक होते हुए कोतवाली पहुंचा। मार्च में प्रभारी निरीक्षक शिश्रि त्रिवेदी सहित काफी संख्या में उपनिरीक्षक, पुलिस के साथ पीएसी और होमगार्ड के जवान शामिल रहे।
मधुबन संवाददाता के अनुसार स्थानीय बाजार सहित क्षेत्र के दरगाह, मर्यादपुर, सिपाह इब्राहिमाबाद में सोमवार को उपजिलाधिकारी घोसी, क्षेत्राधिकारी घोसी, क्षेत्राधिकारी श्वेता आशुतोष ओझा के नेतृत्व में पुलिस बल ने बारावफात और शरद पूर्णिमा के मद्देनजर फ्लैग मार्च किया। घोसी संवाददाता के अनुसार बारावफात को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से उपजिलाधिकारी डॉ. सीएल सोनकर, सीओ मधुबन स्वेता आशुतोष ओझा, सीओ नंदलाल के नेतृत्व में रूट मार्च निकाला गया। तीन थानों की पुलिस ने घोसी के साथ थानीदास मोड़, दोहरीघाट से होते हुए कोतवाली परिसर पर आकर समाप्त हुई।
शांति समिति की हुई बैठक
चिरैयाकोट। ईद-मिलादुन्नबी के मद्देनजर स्थानीय थाना प्रांगण में सोमवार को शांति समिति की बैठक मुहम्मदाबाद गोहना उपजिलाधिकारी अतुल कुमार वत्स की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी अतुल कुमार वत्स ने कहा कि पर्व के मद्देनजर भरपूर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कहा कि जुलूस पिछले दो वर्षों से जिस रास्ते ले जाया जाता है, उसी रास्ते से जाएगा। इस दौरान आपत्तिजनक नारे लगाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सीओ राजकुमार, थानाध्यक्ष सौरभ कुमार, सुबाषचंद जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, महेंद्र पांडेय, रामजी पांडेय, गुड्डू खां, इम्तियाज अहमद, एकबाल अहमद, शशिकांत आदि शामिल रहे।