फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हजार घरों में 16 घंटे बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट। जिले में जर्जर तारों के टूटने से आए दिन बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार की रात चिरैयाकोट उपकेंद्र से जुड़ी एचटी लाइन टूटने से दो हजार घरों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। शुक्रवार को देर शाम जर्जर तार को जोड़कर बिजली आपूर्ति बहाल की गई। इस दौरान 16 घंटे बिजली ठप होने से उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

चिरैयाकोट उपकेंद्र से निकली एचटी लाइन गुरुवार की रात करीब नौ बजे मूहम्मदाबाद गोहना-मऊ मार्ग स्थित कोईरौला गांव के पास टूट गया। इससे चिरैयाकोट उपकेंद्र के साथ भूसूआ उपकेंद्र से जुड़े दो हजार उपभोक्ताओं के घरों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शुक्रवार की सुबह बिजली ठप होने की सूचना उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना पाकर बिजली कर्मचारियों ने शुक्रवार की शाम करीब चार बजे जर्जर तार को जोड़कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दिया गया। एसडीओ जितेंद्र का कहना है कि गुरुवार की रात जर्जर तार टूटने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। लेकिन देर शाम तक उसे दुरुस्त करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें