फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के किनारे कराना पडा महिला का प्रसव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसुम्हा। दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र के गोंठा ग्राम पंचायत में शनिवार की सुबह एक गर्भवती महिला का प्रसव सड़क के किनारे कराना पड़ा। सड़क काफी खराब होने के चलते एंबुलेंस समय से नहीं पहुंच सकी। जिससे गर्भवती को अस्पताल नहीं ले जाया जा सका। आस पास की महिलाओं की मदद से आशा ने सड़क के किनारे ही प्रसव कराया। इसके बाद जच्चा-बच्चा दोनों को सीएचसी दोहरीघाट ले जाकर परीक्षण कराया गया।
विज्ञापन

ब्लाक क्षेत्र के फरसरा खुर्द झारखंड शिव मंदिर गोंठा के पास सड़क के किनारे कुछ बांसफोर परिवार रहते हैं। इन्हीं में से इसी परिवार की कुसुम बांसफोर पत्नी प्रकाश बांसफोर को शनिवार की सुबह 8 बजे प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजनों ने आशा कार्यकर्त्री फूलमती को फोन कर के बुलाया। आशा ने एंबुलेंस को फोन किया। लेकिन नेशनल हाईवे की स्थिति काफी खराब होने के कारण दोहरीघाट से गोंठा तक की तीन किमी की दूरी तय करने में एंबुलेंस को डेढ़ घंटे लग गए। इसी दौरान कुसुम की प्रसव पीड़ा तेज हो गई। यह देख आशा फूलमती ने वहां मौजूद महिलाओं की मदद से मोटल तथागत के गेट के सामने ही सुरक्षा घेरा बनाकर कुसुम का प्रसव कराया। मोटल तथागत के सामने जिस समय महिला का प्रसव हो रहा था, मोटल के अंदर क्षेत्रीय विधायक कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान मौजूद थे, लेकिन उन्होंने महिला की मदद तो दूर उसका हाल चाल जानने की भी जरूरत नहीं समझी। लगभग डेढ़ घंटे बाद एंबुलेंस पहुंची, इसके बाद आशा जच्चा-बच्चा को सीएचसी दोहरीघाट ले गई। वहां डॉक्टरों ने दोनों का परीक्षण करके स्वस्थ बताया और घर भेज दिया। इस संबंध में सीएचसी के अधीक्षक डा. फैजान का कहना था कि खराब सड़क के चलते एंबुलेंस के पहुंचने में देर हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें