फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट डालकर किया कोटे की दुकान का आवंटन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवकली विशुनपुर में बीते दस वर्षो से रिक्त चल रहें सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का आवंटन मंगलवार की शाम वोटिंग के जरिए किया गया। गांव के प्राथमिक विद्यालय पर पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में देर शाम तक वोटिंग के बाद गणना कराकर कोटेदार का चयन किया गया। इस दौरान पति राम ने अपने प्रतिद्वंदी मुखलाल को 86 वोटों से हराया। सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के हुई वोटिंग में पति राम को कुल 200 ग्रामीणों ने वोट दिया। जबकि दावेदारी करने वाले दूसरे दावेदार मुखलाल को 114 वोट मिला।
विज्ञापन

बताते चले गांव के सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पिछले करीब दस वर्षो से रिक्त चलने से राशन के लिये ग्रामीणों को काफी मुसीबत झेलना पड़ता था। हालांकि कि सस्ते गल्ले की दुकान के आवंटन के लिए कई बार गांव सभा की खुली बैठक में सस्ते गल्ले की दुकान के आवंटन के लिए प्रयास किया गया था। लेकिन गवई राजनीति के चलते बैठक में गल्ले की दुकान के आवंटन के लिए िग्रामीणों के हंगामे को देखते हुए बैठक को बार बार स्थगित करना पड़ा था। इस लिए ब्लॉक प्रशासन सस्ते गल्ले की दुकान के आवंटन के लिए मतदान का निर्णय लेना पड़ा। सस्ते गल्ले की दुकान के आवंटन के लिए हुए मतदान के दौरान एडीओ कापरेटिव विजय मिश्रा ग्राम पंचायत अधिकारी जितेंद्र यादव ग्राम प्रधान पूनम भारती पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुन्नू राम स्थानीय पुलिस व काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें