फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल निगम की उदासीनता से कई वार्डो में छाया पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जल निगम के अफसरों की उदासीनता के कारण चिरैयाकोट क्षेत्र के वार्डों में पेयजल संकट खड़ा हो गया है। यह समस्या पिछले करीब दो साल से है। लोगों ने इसकी शिकायतें भी की, फिर भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

नगर पंचायत चिरैयाकोट में पेयजल आपूर्ति जलनिगम विभाग द्वारा किया जाता है। लेकिन मेंटेनेंस के अभाव में वार्डों में बिछाई गई पाइप लाइन जगह-जगह से जर्जर हो चुकी हैं, इससे पाइप लाइन के फटने के चलते आए दिन पेयजल आपूर्ति प्रभावित होती रहती है। विगत दो माह से बाजार में पुलिस बूथ और रोडवेज स्थित मस्जिद के पास जलनिगम की मुख्य पाइप लाइन होने से वार्डों में लोगों के घरों में पर्याप्त प्रेशर में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इससे नगर के विभिन्न वार्डों में गंभीर पेयजल संकट गहरा गया है, लोगों को सुबह पानी के लिये मशक्कत करनी पड़ रही है। सबसे ज्यादा किल्लत नगर के यूसूफाबाद, जमीनदुर्गा, जमीन बुढ़ान में है। समस्या के संबंध में महेंद्र मद्धेसिया, मिंटू मद्धेसिया, शिव प्रसाद गुप्ता, सूबेदार गुप्ता, जगतनारायण चौरसिया, महबूब आलम, इदरिस अंसारी, बसर अंसारी, अशोक सेठ, रमेशचंद मौर्य आदि का कहना है कि विभागीय अधिकारियों को कई बार इस समस्या के संदर्भ में शिकायती पत्र दिया गया। बावजूद आजतक मामले का निस्तारण नहीं किया जा सका है। इस बाबत विभाग के जेई जलनिगम रंजन कुमार का कहना है कि इसकी जानकारी हमें नहीं है, यदि ऐसा हुआ है तो उसे ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें