फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने किया थाने का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोपागंज। उपजिलाधिकारी सदर डॉ. अंकुर लाथर ने शनिवार को स्थानीय थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने निजी बैरकों तथा हवालात का जायजा लिया। रजिस्टरों पर बैठी धूल व बेतरतीब रख रखाव पर आफिस मुंशी की जमकर क्लास ली। थानाध्यक्ष को रिपोर्ट देने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

एसडीएम ने सर्वप्रथम मेस का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने निजी बैरकों व हवालात का जायजा लिया। रजिस्टरों पर बैठी धूल, बेतरतीब रखरखाव पर आफिस मुंशियों की जमकर क्लास ली। सभी को चेताया कि सभी सिपाही एक साथ मिलकर बैरकों की साफ सफाई करें। जगह-जगह अभिलेखों पर धूल जमी होने पर जमकर फटकार लगाते हुए सुधार लाने की चेतावनी दिया। थाने में स्थापित बैरकों में कम जगह होने के चलते अधिकतर सिपाहियों को ठंड के मौसम में इधर उधर सोना पड़ रहा है। इसके लिए उन्होंने थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार को निर्देशित किया कि थाने में आने वाले फरियादियों की समस्याएं पूरी मुस्तैदी से सुनी जाए। मामले में किसी भी तरह की शिकायत मिली तो खैर नहीं। इस अवसर पर राजन सिंह, उपेंद्र सिंह, इंद्रमणि यादव, नदीम अख्तर, संतोष कुमार, जितेंद्र कुमार यादव, संजीव सिंह, ग्राम प्रधान योगेश राय, मुन्ना सिंह, विरजू निषाद, मुन्नू राम, हरेंद्र राम, प्रवेश, बुद्धूराम सहित कई गांवों के प्रधान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें