फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद पर मिलेगी 24 घंटे बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम ने कहा कि प्रशासन त्यौहार को सकुशल एवं शांति पूर्ण माहौल में संपन्न कराने की तैयारी में जुटा है। बैठक के दौरान डीएम ने ईद के मद्देनजर 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने का निर्देश दिया। अधिकारियों को सख्त हिदायत दिया कि अफवाह फैलाने वाले लोगाें को चिह्नित कर उन पर कार्रवाई करें। किसी भी अफवाहों पर ध्यान न दें, यदि ऐसा कुछ हो तो तत्काल नगर मजिस्ट्रेट, अपर जिलाधिकारी व मुझे सूचित करें।
विज्ञापन

डीएम ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिया कि पूरे शहर एवं सभी नगर पंचायतों के ईओ अपने-अपने क्षेत्रों में पर्याप्त जल आपूर्ति व साफ -सफाई सुचारु रूप से करें। सभी ईदगाह के सभी मार्ग को ठीक कराने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस की सारी व्यवस्था चाक-चौबंद है। एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक करा लें। भरत लाल राही ने विद्युत, पानी, साफ-सफाई और शहर में जानवरों के आतंक पर अंकुश लगाने का सुझाव दिया। बैठक में नगर मजिस्ट्रेट, सभी उप जिलाधिकारी, सीओ सिटी राजकुमार सहित सभी सीओ, सभी थानाध्यक्ष सहित संबंधित अधिकारी एवं शांति समिति के सदस्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें