फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने मनाया विश्वासघात दिवस की खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शनिवार को केंद्र की मोदी सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर कांग्रेसियों ने धरना-प्रदर्शन करते हुए विश्वासघात दिवस मनाया। जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे, वहां केन्द्र और प्रदेश सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया और पांच सूत्रीय ज्ञापन पत्र सीटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट पर धरना स्थल पर संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले चार वर्षों में झूठ बोलकर जनता को दिग्भ्रमित किया है। दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा करने वाली सरकार अपना वादा पूरा करने में विफल हो गई। 11 बार डीजल व पेट्रोल पर एक्साईज ड्यूटी बढ़ाकर, कार्पोरेट घरानों और तेल कंपनियों को 10 लाख करोड़ रुपये का फायदा पहुंचाया गया। महंगाई बढ़ती गई, 15 लाख लोगों के खाते में जमा करने का पीएम का वादा झूठा निकला। काला धन वापस नहीं आया, नोटबंदी के नाम पर देश का 30 हजार करोड़ रुपया बर्बाद हुआ, बेगुनाह सैकड़ों नागरिकों की मौत हुई और घोटाले पर घोटाले होते रहे। किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव उदयभान राय ने कहा कि विश्व बाजार में पिछले चार साल पूर्व की अपेक्षा कच्चे तेल की कीमतें वर्तमान में आधी हो गई हैं लेकिन पेट्रोल और डीजल के दामों में दूनी वृद्धि हो गई। पूर्व सैनिक विभाग के मंडल अध्यक्ष रमाशंकर चौहान ने कहा कि केन्द्र सरकार ने चार वर्षों में देश की जनता पर आर्थिक बोझ लाद दिया है, कांग्रेस शासन काल की योजनाओं भूमि अधिग्रहण कानून, मनरेगा, शिक्षा के अधिकार, सूचना के अधिकार, आरक्षण में छेड़छाड़ करने की कोशिश केन्द्र सरकार कर रही है। वरिष्ठ नेता नसीम बेलाली ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार संविधान में छेड़छाड़ कर रही है। सर्वोच्च न्यायालय के हस्तक्षेप पर कर्नाटक में संविधान व लोकतंत्र की रक्षा हुई। धरना प्रदर्शन में जेपी सिंह, मानवेन्द्र उर्फ पंकज, मुकेश राजभर, सुशील चौधरी, मनोज गिहार, विजय प्रताप, ब्लाक अध्यक्ष रामनिवास राय, प्रहलाद राय, जयन्त सिंह, अरूण सिंह, विनय गौतम, कन्हैया लाल, मीना देवी, संजय सिंह, हाशिम अंसारी, समीउल्लाह अंसारी, अशोक सिंह, अमित चौबे, नौशाद अंसारी, दयाशंकर सिंह, अजीत पांडेय, डा. प्रभुनाथ राजभर, वकील अहमद सहित सैकड़ों कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें