फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना चालक के ही चल पड़ी रोडवेज बस, महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज परिसर में गुरुवार की दोपहर 11 बजे के करीब उस समय हड़कंप मच गया, जब बिना चालक के ही एक बस चल पड़ी, इस दुर्घटना में एक महिला यात्री घायल हुई। घटना के बाद बस स्टेशन परिसर में अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।
विज्ञापन

दोहरीघाट डिपो की बस को खड़ा करके चालक नीचे उतर गया। इस दौरान बस का इंजन स्टार्ट था, परिणामस्वरुप कुछ ही देर बाद बस अपने ही आप चल पड़ी, जिससे बस पर मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। इस अफरा तफरी में 26 वर्षीया महिला फातिमा पत्नी आजाद घायल हो गई। महिला की गोंद में चार वर्षीय बालक भी था। यह तो संयोग अच्छा रहा कि किसी को गंभीर चोट नहीं लगी। हालांकि जल्दी ही चालक ने दौड़कर उसे रोका। घायल महिला फातिमा अपने पति के साथ देवरिया से सुलतानपुर जा रही थी, दंपती रोडवेज परिसर में सुल्तानपुर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। इस बाबत एआरम एम एम भारती ने बताया कि तकनीकी गड़बड़ी से ऐसा हो गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें