नगर स्थित जल निगम कार्यालय में चौथे दिन भी गुरुवार को कार्य बहिष्कार कर कर्मी हड़ताल पर रहे। इनके हड़ताल के कारण कार्य प्रभावित हो रहा है। वहीं दूसरी तरफ जल निगम के अंतर्गत होने वाले कार्य भी अधूरे पड़े हैं।
उत्तर प्रदेेश जल निगम समन्वय समिति के आह्वान पर मऊ स्थित जल निगम कार्यालय के अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक 20 मई से कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। निगमकर्मियों की मांग है कि अमृत मिशन, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट ऐसे कार्य जिसमें जल निगम की विशेषज्ञता है वह उनसे ही कराएं जाएं। साथ ही जल निगम को भी सरकारी विभाग का दर्जा मिले। इसके अलावा जलनिगम कर्मचारियों को सातवां वेतनमान देने के साथ छठवां वेतनमान के लंबित एरियर का भुगतान कराया जाए। हड़ताल में अमित सिंह, एनके भारती, अजय कुमार, नंद गौड़, कन्हैया लाल, बृृजराज सिंह, अनुप पांडेय सहित समस्त जलनिगम कर्मचारी मौजूद रहे।