फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 अक्तूबर से पूर्व शतप्रतिशत करे शौचालय निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
शौचालय निर्माण में अनियमितता
विज्ञापन

25 मार्च तक सभी शौचालयों को पूर्ण करने का दिया था निर्देश
196 शौचालयों निर्माण का लक्ष्य जबकि पूर्ण हुए 25 ही
अमर उजाला ब्यूरो
कोपागंज। जिला प्रशासन के तमाम निर्देश जारी करने के बाद भी क्षेत्र के खुखुंदवा गांव में शौचालय निर्माण में लापरवाही की स्थिति बनी है। जिलाधिकार ने 25 मार्च तक सभी शौचालयों को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है। संपन्न लोगों के यहां वर्षों पूर्व बने शौचालयों पर स्लोगन लिखवाकर पूर्ण दिखाया जा रहा है। इस पर ग्रामीणों ने शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कराने की मांग की।
कोपागंज के ग्राम पंचायत खुखुंदवा गांव को डीएम ने गोद लिया है। गांव में 196 शौचालय निर्माण कराए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जबकि केवल 25 शौचालयों का ही निर्माण हो सका है। डीएम ने गांव को ओडीएफ के उद्येश्य से पहले पूर्व में 36 वर्तमान में 160 शौचालय के लिए 19 लाख 20 हजार रुपए की क़िश्त भी विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है। इसके बावजूद शौचालयों की स्थिति काफी ख़राब है। गांव के प्रदीप पांडेय, जलेश्वर गुप्ता का कहना है कि हम सभी वर्षों पूर्व अपने पैसे से शौचालय बनाकर प्रयोग कर रहे हैं, लेकिन अधिकारियों की मिलीभगत से गांव में बने शौचालयों पर जबरदस्ती पुताई करा स्लोगन लिखाकर उसको बना हुआ दिखाया जा रहा है। लोगों ने इसकी जांच की मांग की हैं। लोगों ने बताया कि उनको पैसा देने की बात कहकर पूर्व में बने शौचालयों पर पुताई कराने का खेल खेला जा रहा है। इस बावत एडीओ पंचायत शीत कुमार सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं आया है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

----------------
सीडीओ ने शुरू कराया शौचालय निर्माण
कोपागंज। क्षेत्र के ग्राम पंचायत मसीना, प्यारेपुर सलाउद्दीनपुर में स्वच्छता मिशन के तहत जिलाधिकारी ने दोनों गांवों को 50-50 शौचालय बनाने का लक्ष्य दिया है। दोनों जगह मुख्य विकास अधिकारी की ने ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सुग्रीव प्रसाद, ग्राम प्रधान फौजदार चौहान, मोती यादव की मौजूदगी में गढ्ढा खोद कर शुभारंभ और मुख्य विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी के रुप में तैनात किया। ग्रामीणों की मांग पर डीएम प्रकाश बिंदु ने छह-छह लाख रुपए भेज दिया।
--------------------
एसडीएम ने शौचालय बनवाने के लिए किया प्रेरित
घोसी। तहसील के एसडीएम डा. राजेश कुमार ने शनिवार को बड़राव ब्लाक के खंतिया गांव में शौचालय बनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया। साथ ही शौचालय न बनावाने वालों को समझाते हुए स्वंय फावड़ा चलाकर गढ्ढा खोदकर प्रोत्साहित किया। निर्माण कार्य को दो अक्तूबर से पूर्व कराने के उद्येश्य है। गांव में केवल 30 शौचालय बनने की जानकारी मिली। इस मौके पर कानूनगो अशोक सिंह, लेखपाल गौतम, ए डी ओ पंचायत, प्रधान आदि रहे।
विज्ञापन

-----------------
दो अक्तूबर से पूर्व करें शौचालय निर्माण
रतनपुरा। स्थानीय ब्लाक के सभागार में शनिवार को मनरेगा और शौचालय कार्यो की समीक्षा बैठक विकासखंड अधिकारी फैसल आलम की अध्यक्षता में हुई। जिसमें विकासखंड अधिकारी ने सभी ग्राम पंचायत सचिवों और रोजगार सहायकों को दो अक्तूबर से पूर्व अधूरे पड़े शौचालय निर्माण पूर्ण कराने का निर्देश दिया। बीडीओ फैसल आलम ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों के घर पर अधूरे पड़े शौचालय निर्माण को पूर्ण करना है। इसके लिए भुगतान सीधे फर्म और मजदूरों के खातों में की जाएगी। शौचालय की लागत को दस हजार से बढ़ाकर 12हजार रुपए निर्धारित किया गया। इस मौके पर अंबरीष तिवारी, सुनिल रावत, विवेकानंद यादव, रामजन्म गुप्ता, वरूण कुमार, प्रेमशंकर यादव, अनिल कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें