फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर शहीदों के सपने को पूरा करने की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। किसान,मजदूर,बुनकर विकास मंच की तरफ से क्षेत्र के कसारा मोड़ पर शुक्रवार की देर शाम श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें शहीदे आजम भगत सिंह,राजगुरु,सुखदेव द्वारा देश के प्रति कुर्बानियों को याद किया गया। साथ ही उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। सभा को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रामनवल राही ने कहा कि इनकी शहादत को लोग कभी भी भुला नहीं सकते। शहीदों का सपना था कि धर्म, जातिवाद, संप्रदायवाद, क्षेत्रवाद, अन्याय, अत्याचार, शोषण, उत्पीड़न को खत्म कर न्याय पर आधारित एक नए युग का निर्माण करना था। जिसमें न ऊंच, नीच हो और न ही किसी का शोषण हो, एक ऐसा समाजवाद जिसमें सभी को रोजी, कपड़ा, मकान शिक्षा, सुरक्षा, सभी मिलजुलकर रहें। कोई भेदभाव न रहे।किसान नेता देवप्रकाश राय ने कहा कि शहीदों ने देश के लिए अपने हंसकर प्राण इसलिए दिया था कि हमारा देश भ्रष्टाचार मुक्त हो लेकिन उनका सोचना बेमानी था। अगर वे जिंदा होते तो अपने आपको को माफ नहीं कर पाते।इस अवसर पर पूर्व विधायक सुभाष यादव,पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुन्नू राम,पूर्व प्रधान बाबूलाल,दिनेश यादव,गुलाबचंद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें