फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान से नगदी सहित लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। थाना क्षेत्र के पटरांव गांव में शनिवार की रात चोर एक व्यक्ति के घर में सीढ़ी लगाकर छत के रास्ते घर में घुसे और कमरों का दरवाजा बाहर से बंद करके घर में रखा, लाखों रुपये का सामान चुुरा ले गए। घर वालों को इसकी जानकारी सुबह हुई। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्रामसभा ढ़ढ़वल के पटरांव पुरवे में प्रविंद मौर्य का घर स्थित है।शनिवार की रात्रि घर के सभी सदस्य खा पीकर अपने अपने कमरे में सो गए। इसी बीच चोर मकान के पीछे के रास्ते सीढ़ी छह पर चढ़े, साथ ही घर में उतर कर चोरी की घटना को अंजाम दिए। इस दौरान चोर कमरों का दरवाजा बाहर से बंद कर दिए, और पूरे घर को खंगाल डाला। चोर घर में रखे आभूषण, साड़ी से भरे तीन संदूक चुरा ले गए। सुबह सोकर उठने पर प्रविंद जब दरवाजा खोलने के लिए बढ़ा तो उसे बाहर से कुंडी बंद मिली। इस दौरान वह अपनी मां को आवाज लगाया। लेकिन जब मां कमरे से बाहर जाने को हुई तो उसके कमरे का भी दरवाजा बाहर से बंद मिला। इस पर प्रविंद ने किसी दोस्त को फोन कर बुलाया और दरवाजा खुलवाया। मुख्य दरवाजे के खुलने पर परिवार के सदस्य बाहर निकले, इस दौरान घर की हालत देख परिवार के सदस्यों के होश उड़ गए। प्रविंद के अनुसार चोर उसके घर से दो दर्जन से अधिक साड़ियां, डेढ़ लाख रुपये मूल्य के आभूषण, बारह हजार रुपया नगद चुरा ले गए। खबर मिलने पर गांव के लोग प्रविंद्र के पद पर एकजुट हुए, साथ ही बक्से की तलाश शुरू किए। लेकिन कोई सफलता नहीं लगी। बताते है कि चोरों ने गांव से निकलने वाले दोनों रास्तों पर बबूल के कांटे बिछा रखे थे और सीढ़ी भी लगी छोड़कर फरार हो गए थे। पीड़ित गृहस्वामी प्रविंद ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें