सूरजपुर। दोहरीघाट विकास क्षेत्र के इब्राहिमाबाद ग्राम सभा में नालियों व नाले के गंदे पानी के निकास की समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। इससे के कारण लोग गंभीर बीमारियों की चपेट में आते रहते हैं। गंदे पानी के खेतों में जमा होने से किसानों की फसलें हर साल बरबाद होती रहती हैं। इसे लेकर गांव के लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। दोहरीघाट विकास खंड अंतर्गत सूरजपुर, चकऊथ ,इब्राहिमाबाद समेत कई गाँवों के निकास के लिए मुख्य नाले का निर्माण सूरजपुर पोस्ट आफिस के बगल से मुख्य मार्ग के साथ किया गया। लेकिन इस नाले को आगे पुलिया से पार करके वैसे ही छोड़ दिया गया है। इससे इन गांवों के नाबदानों का गंदा पानी नाले से होता हुआ आगेदलित बस्ती के पास किसानों के खेतों में जमा होता रहता है। इससे दलित बस्ती के लोगों में कई गंभीर बिमारियों को दावत दे रहा है। साथ ही यह गंदा पानी प्रत्येक वर्ष कई किसानों की फसलों पर कहर बरपा रहा है। इससे गरीबों, मजदूरों, किसानों को बड़ा नुकसान सहना पड रहा है। ब्लाक दोहरीघाट हिन्दू युवा वाहिनी अध्यक्ष पंकज तिवारी और पूर्व सैनिक विनय कुमार, श्रीराम, अध्यापक रामदास, गिरीश चन्द भारती, रामविलास, रूदल चौहान आदि ग्रामीणों ने जिले के उच्चाधिकारियों से यथा सीघ्र दलित बस्ती के पास जमा हो रहे गन्दे पानी के निकासी की समुचित व्यस्था करने की मांग की है।ग्रामीणों ने चेतावनी भी दी है कि समय रहते ठोस कार्यवाही नहीं की गई तो हम लोग मुख्य नाले बन्द करने के लिये बाध्य होंगे।