फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय के साथ समाज को अपनी सोच में परिवर्तन करने की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। राष्ट्रीय भूमिहार ब्राह्मण महासंघ का प्रदेशस्तरीय वार्षिक स्नेह सम्मेलन रविवार को नगर के भुजौटी स्थित एक प्लाजा मेें आयोजित किया गया ।
विज्ञापन

इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक प्रवीण राय ने कहा कि समय के साथ समाज को अपनी सोच में भी परिवर्तन करना होगा। ताकि वर्तमान एवं भावी पीढ़ियों को आरक्षण की मार से मुक्त होकर अपने कुशल प्रतिभा का समाज व राष्ट्रहित में बेहतर प्रदर्शन व परिणाम दे सके। इसी क्रम में एबीजीपी के जिला संयोजक राघवेंद्र राय शर्मा ने कहा कि स्वजातिय बंधुओं को एक मंच पर संगठित होने की जरूरत है। जब तक संगठन मजबूत नहीं होगा तब तक समस्याओं का समाधान संभव नहीं होगा।
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व.कल्पनाथ राय के आदर्शो को अपनाने की जरूरत है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भागवत राय ने समाज में व्याप्त बुराइयों से समाज को सचेत किया ।कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सहरोज योगेश राय , सुमित राय , आनंद राय,मनीष राय, पूर्व ब्लाक प्रमुख सर्वेश राय, अजीत राय, रामाश्रय राय, पूर्व प्रधान अभिषेक राय, विकास राय, बृजेश राय, विवेक राय, भूपत राय, पूर्व प्रधान प्रधान कसारी संतोष राय, प्रधान अमर हट प्रदुमन राय, प्रधान ओज राय , दिवाकर राय शामिल रहे। संचालन विहिप के पूर्व जिलाध्यक्ष रामाशीष राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें