फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रक तीन मकानों को किया क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। नगर के एलआईसी कार्यालय के सामने शुक्रवार की भोर में अनियंत्रित ट्रक ने तीन मकानों को टक्कर मारते हुए आइसक्रीम बेचने वाले पांच ठेलों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। रात होने और मौके पर किसी के न होने पर बड़ी घटना होने से बच गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

घोसी नगर के एलआईसी आफिस के सामने गुरुवार की रात दोहरीघाट की तरफ से आ रहे तेज गति ट्रक अनियंत्रित होकर हीरो सर्विस, स्पेयर पार्ट के आगे के बारजा के साथ डा. खालिद के मकान के सामने लगे कटरैन के साथ मोहम्मद बक्सा वाले के दुकान के कुछ हिस्से को क्षतिग्रस्त कर दिया। यही नही खड़े आइसक्रीम बेचने के पांच ठेलों को भी क्षति ग्रस्त कर दिया। देर रात्रि में घटना होने के चलते दुकानों के सामान अंदर थे। साथ ही कोई आदमी नहीं था, इसके चलते एक बड़ी घटना होने से बच गई। कोतवाली के उपनिरीक्षक आर एस नागर ने घटना स्थल पर हमराही सिपाहियों के साथ पहुंच कर किसी तरह से ट्रक को निकलवा कर कोतवाली लाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें