मधुबन। थाना क्षेत्र के कटघरा शंकर में खाना बनाते समय पति-पत्नी में लकड़ी फाड़ने को लेकर हुए विवाद मे महिला झुलस गई। जिसका प्राथमिक उपचार एक प्राइवेट अस्पताल में कराया गया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले रखा है। गांव वालों द्वारा सुलह समझौते की बात की जा रही थी।
बताते है कटघरा शंकर में एक महिला खाना बना रही थी।लकड़ी मोटी थी, इसलिए लकड़ी जलने में दिक्कत हो रही थी। इस पर महिला ने अपने पति से लकड़ी को फाड़ देने की बात कही। इसी बात पर दोनों में नोकझोंक हुई। गुस्से में पति ने उसी जलती लकड़ी से पत्नी को दो तीन बार पीट दिया। जिससे जगह जगह वह जल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है और तहरीर के आधार पर कार्यवाई करने की बात कह रही है।