फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीटे की जमीन को लेकर साथी ने ही की थी कारपेंटर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर(मऊ)। थाना क्षेत्र के नगपुर गांव से 200 मीटर दूर स्थित भीटा पर 21 अक्टूबर की रात को वृद्ध की हत्या हुई थी। 22 अक्टूर की सुबह नगपुर गांव निवासी उमाशंकर विश्वकर्मा (58) पुत्र स्व. लोचन की गांव से कुछ स्थित एक भीटे पर बनी मड़ई में लाश मिली थी। पुलिस के अनुसार वृद्ध की हत्या गोली मारकर की गई थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की थी।
विज्ञापन

पुलिस का शक प्रारंभ में ही मृतक के साथी रामचेला विश्वकर्मा उर्फ बिहारी पुत्र भिखारी निवासी पांजर थाना करगहर जनपद रोहतास बिहार पर था। रामलेचा उर्फ बिहारी उमाशंकर के साथ बनारस में रहकर कारपेंटर का काम करता था। दोनों कई वर्ष पूर्व नगपुर आ गए थे और यहीं पर गांव से दूर भीटा पर रहकर खेती बाड़ी का काम करते थे। भीटे पर स्थित कुछ जमीन पर दोनों की नजर थी। बताया जाता है कि कुछ जमीन मृतक के परिजनों ने बिहारी के सहयोग से कब्जा भी कर लिया था। शेष जमीन को बिहारी खुद लेना चाहता था लेकिन उमाशंकर चाहता था कि वह अपने घर वापस चला जाए। इसी बात से खिन्न होकर रामचेला उर्फ बिहारी ने हत्या की साजिश रची। 21 अक्टूबर की रात को उसने उमाशंकर की हत्या की और जाकर गांव में ही एक व्यक्ति के घर जाकर सो गया। सुबह वह भीटा पर उमाशंकर को जगाने के बहाने गया और आकर परिजनों को सूचना दी कि किसी ने उसकी हत्या कर दी है। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची थी और जांच पड़ताल के बाद हत्या का आरोपी रामचेला उर्फ बिहारी को ही बनाया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी भीटे के पास स्थित नलकूप के पास से बरामद किया जिसे आरोपी ने घटना को अंजाम देने के बाद जमीन में गाड़ दी थी। पुलिस ने शनिवार की भोर में आरोपी रामचेला उर्फ बिहारी को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह का कहना है कि कारपेंटर की हत्या का आरोपी उसका ही साथी ही प्रकाश में आया है। हत्या में प्रयुक्त पिस्टल के साथ उसे गिरफ्तार कर न्यायालय चालान कर दिया गया है। हत्या का कारण भूमि संबंधित विवाद है जिसे हत्यारोपी हड़पना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें