फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभागीय परिवहन कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। संभागीय परिवहन विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ लखनऊ में कुछ लोगों द्वारा कथित झूठी पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराने के विरोध में कर्मचारियों ने संभागीय परिवहन कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही प्रमुख सचिव परिवहन को संबोधित एआरटीओ को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संभागीय परिवहन कार्यालय लखनऊ के कर्मचारियों के साथ कुछ लोगों द्वारा कार्यालय में उपस्थित कर्मचारियों के साथ गाली गलौज कर झूठी पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराया गया। पुलिस के साथ मिलकर कर्मचारियों के विरुद्ध एकतरफा दंडात्मक कार्यवाही किए जाने के प्रयास की जांच कराई जाए। प्रशासन की तरफ से मामले की जांच कर कार्यवाही नहीं की गई तो सभी कर्मचारी आंदोलन तेज करने को बाध्य हो जाएंगे। धरने को दयानिधि उपाध्याय, मकबूल अंसारी, अजय सिंह, जयराम त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें