फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र की नर्सरी में छात्रसंघ महत्वपूर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर चलाए जा रहे छात्र जागरुकता सप्ताह का समापन सोमवार को सर्वोदय पीजी कालेज में संगोष्ठी के उपरांत हुआ। संगोष्ठी में कार्यक्रम के प्रभारी अरविंद यादव ने कहा कि लोकतंत्र की नर्सरी में छात्रसंघ की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। इतिहास गवाह है कि देश को छात्रसंघ ने कई बड़े नेता दिए हैं।
विज्ञापन

कहा कि छात्र-नौजवान ही देश के असली भविष्य हैं। इन्हें राजनीति से जोड़कर नेतृत्व किए जाने का अवसर दिया जाता है। छात्रसभा के जिलाध्यक्ष दिलीप पांडेय ने कहा कि समाजवादी पार्टी सदैव छात्र-छात्राओं के हित में कार्य करती है और उन्हें बढ़ावा देती है। जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का मिशन युवाओं को देश की राजनीति से जोड़ना है। इस अवसर पर मुख्य रूप से युवजन सभा के जिलाध्यक्ष अशोक यादव, खुशहाल सिंह, अमिरुल्लाह खान, संजय चौधरी, शाश्वत तिवारी, अभय यादव, शिवम सिंह, कृष्णा, अर्जुन, अरशद, शशि राय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें