जनसभा को संबोधित करते भाकपा के सहसचिव रामसोच यादव।
मऊ। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के तत्वाधान में शनिवार को खुरहट स्थित रानीपुर मोढ़ पर एक जनसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाकपा नेता रामसोच यादव ने कहा कि देश में जब से बीजेपी की सरकार बनी तभी से लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मूल्यों की हत्या हो रही है। सरकार जानबूझ कर इस प्रकार का माहौल पैदा कर रही है जिससे समाज में नफरत फैले।
पूर्व विधायक इम्तेयाज अहमद ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से घर वापसी, लवजेहाद, गोरक्षा, कश्मीर, सर्जिकल स्ट्राइक आदि के नाम पर भाजपा सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए समाज में नफरत का बीज बो रही है। कहा कि देश में पूंपीपति एवं कारपोरेट घरानों को भारी सब्सिडी दे रही है जब कि किसान के ऊपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। कार्यक्रम को मुख्य रूप से विनोद राय, सुभाष गौतक, रामजीत चौहान, रणविजय सिंह आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बालकिशुन यादव एवं संचालन रामसोच यादव ने किया।