फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। घोसी नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग बड़ागांव चीनी मिल के समीप मंगलवार को बोलेरो ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। बाइक पर बैठे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में कुछ ही देर मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई जबकि दो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इसमें एक और युवक की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मौत हो गई। तीसरे युवक को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने हाइवे जाम कर दिया। मुआवजे की मांग को लेकर दिन में 11 बजे से लेकर साढ़े चार बजे तक चला जाम एडीएम मनीलाल एवं एएसपी शिवाजी और भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता के समझाने और आर्थिक सहायता दिलाने के आश्वासन पर समाप्त हुआ। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
विज्ञापन

घोसी नगर के बड़ागांव राजभर टोला निवासी तीन युवक प्रदीप राजभर उर्फ पप्पू (23) पुत्र बेचन, भानु राजभर (18) एवं मनोज राजभर (20) पुत्रगण योगेंद्र मंगलवार को चीनी मिल की तरफ से दो पहिया वाहन से घर आ रहे थे। जब वे घर के पास आए तो पीछे के तरफ से तेज गति से आ रहे एक बेलोरो ने वाहन में पीछे से टक्कर मार दी। इससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। घटना स्थल पर कुछ ही देर बाद तड़पकर प्रदीप उर्फ पप्पू राजभर की मौत हो गयी। आनन फानन अन्य दो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर भर्ती कराया गया। भानु राजभर की सीएचसी घोसी इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई। घायल मनोज राजभर को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इस घटना में मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई वहीं बोलेरो सड़क किनारे विद्युत के खंभे से टकराकर पलट गई लेकिन चालक एवं उसमें बैठी एक छोटी बच्ची को मामूली चोट आई और वह उसमें से निकलकर फरार हो गये। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें