मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की बैठक मंगलवार को संघ के पुस्तकालय भवन में हुई। इसमें तहसील मुहम्मदाबादगोहना के अधिवक्ता जयप्रकाश दूबे के साथ तहसील मुहम्मदाबादगोहना के परिसर में गत दिनों हुई मारपीट की घटना में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी तथा अधिवक्ताओं के विरुद्व दर्ज एफआईआर को निरस्त करने की मांग को लेकर पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया।
अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने के चलते वादकारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बैठक की अध्यक्षता बार के अध्यक्ष विजयबहादुर पांडेय और संचालन महामंत्री सत्येंद्रनाथ राय ने किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता रजनीश राय के पिनता के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। इस मौके पर हरिकेश मौर्या, श्रीकृष्ण सिंह , राकेश मिश्रा, शिवप्रसाद श्रीवास्तव, अश्वनी सिंह, घनश्याम सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, हरिनंद चौहान, शमसुल हसन, संजय त्रिपाठी, राजेश यादव, रमेशचंद यादव, गनी अहमद नोमानी, प्रदीप सिंह, आनंद पांडेय, अजय सिंह , राजेश सिंह राज, अधिवक्ता शामिल रहे। विनोद कुमार सिंह