फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज धूमधाम से मनेगा रक्षाबंधन का पर्व, तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। बहन और भाई के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन सोमवार को जिले में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। रक्षाबंधन की चल रही तैयारी रविवार को पूरी हो गई। पर्व के मद्देनजर राखियों के जगह-जगह स्टाल लगे रहे। राखी की दूकान पर ज्यादा ही भीड़ नजर आई। इस दौरान बहनों ने अपने भाइयों के लिए राखियां खरीदी। बाजार में विभिन्न डिजाइनों की राखियां देखी गई। नगर सहित जिले के प्रमुख बाजारों में देर शाम तक गहमागहमी रही।
विज्ञापन

रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के संबंधों की पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। इस त्यौहार के मौके पर बहन अपने भाई की आरती उतार कर राखी बांधती है। इसी राखी के महत्व को समझते हुए भाई भी बहन के रक्षा की शपथ लेता है। पर्व के मद्देनजर नगर सहित जिले के प्रमुख बाजारों में जगह-जगह राखी के स्टाल लगे थे। स्टालों पर रंगबिरंगी और आर्कषक राखियों दिख रही थी। दूकानों पर सुबह से से ही राखियों और मिठाइयों, कपड़े आदि दुकानों में खरीदनों वालों का रेला लगा रहा। राखी की खरीदारी करने आई शीला देवी, सावित्री वर्मा का कहना था कि उन्हें रक्षाबंधन पर्व का काफी इंतजार रहता है। क्योंकि वे अपने भाई की कलाई पर राखी बांधतीं है। जिसके बाद भाई द्वारा उन्हें उपहार भी दिया जाता है। रक्षाबंधन पर्व को हम लोग काफी धूमधाम से मनाते हैं। हलधरपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में जगह-जगह स्टाल लगे रहे। देर शाम तक बाजारों में गहमागहमी रही। पर्व को लेकर लोग उत्साहित देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें