फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड सेंटर में 13 फोन लाइन, डीएम की जांच में चार मिली सही

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी अरूण कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित कोविड कंट्रोल रूम आईसीसीसी में कोविड-19 से बचाव के लिए की जा रही तैयारियों के संबंध में बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी द्वारा कोविड-19 कमांड सेंटर में लगाए गए कर्मचारियों की ड्यूटी बारे में जानकारी ली गई।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी से वैक्सीनेशन की स्थिति एवं वर्तमान समय मे कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की जानकारी ली। वैक्सीनेशन में तेजी लाने के निर्देश दिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी नगर पालिका कर्मचारी के कार्य के बारे में जानकारी लेकर निर्देश दिया कि नगरपालिका क्षेत्र में जहां से भी उससे संबंधित शिकायतें आ रही है उसका निस्तारण कराएं। कोविड सेंटर में कर्मचारियों की ड्यूटी अच्छे ढंग से नही लगी होने पर जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, जिला पूर्ति कार्यालय, जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी प्रति शिफ्ट लगाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी द्वारा फोन लाइन के बारे में पूछा गया जिस पर मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा बताया गया कि 13 फोन लाइन जिस पर जिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही सभी फोन लाइन की एक्टिविटी के बारे में जांच कराई। जिसमें से 13 फोन लाइन में से चार सही पाए गए। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा सभी फोनलाइन को ठीक कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि कंटेनमेंट जोन का निर्धारण संबंधित क्षेत्र के उपजिलाधिकारी द्वारा किया जाए। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा बताया कि जिस क्षेत्र में वैक्सीनेशन की प्रगति खराब है। ऐसी 100 राशन वितरण की दुकानों का चिन्हांकन किया गया है। ऐसी प्रत्येक दूकानो पर कोविड-19 वैक्सीनेशन की टीम भेजकर वहां पर वैक्सीनेशन अवश्य कराएं। इस कार्य के लिए संबंधित क्षेत्र के उपजिलाधिकारी का भी सहयोग ले। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा कोविड-19 कंट्रोल रूम में जितने कार्मिकों की ड्यूटी लगायी गई है, उनको गुणवत्तापूर्वक ढंग से कार्य करने के निर्देश दिया। साथ ही जोनल सेंटर को भी सक्रिय करने के निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें