फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: घी, पनीर, खोवा और मिठाई के लिए 13 नमूने, 244 किग्रा खाद्य सामग्री जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। प्रशासनिक अधिकारियों के नेतृत्व मेें खाद्य सुरक्षा की टीम ने सोमवार को खाद्य प्रतिष्ठानों पर जांच की। इस दौरान मिलावट के संदेह में खाद्य पदार्थों के 13 नमूने खाद्य विश्लेषक की प्रयोगशाला से जांच कराने के लिए एकत्र किया। निर्माण कर भंडारण और विक्रय किए जा रहे प्रतिष्ठान पर असुरक्षित मानक के विपरीत होने के संदेह में 23 हजार 720 रुपये मूल्य की 244 किग्रा मूल्य की खाद्य सामग्री को जब्त किया।
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा की टीम ने दोहरीघाट कस्बा स्थित मिष्ठान प्रतिष्ठान मधुराज स्वीट्स से घी, पनीर, खोवा तथा छेना मिठाई का नमूना लिया। मऊ स्थित मिष्ठान प्रतिष्ठान बाला जी मिष्ठान से बत्तीसा तथा चीनी का खिलौना का नमूना लेकर विक्रय के लिए भंडारित 2320 रुपये मूल्य की 30 किलोग्राम चीनी के खिलौने जब्त किए। ब्रह्मस्थान सहादतपुरा स्थित राधा स्वीट्स से पनीर, परवल मिठाई और कश्मीरी जामुन का नमूना लिया गया। अम्बेडकर नगर बाडीकोट, भीटी स्थित राजेश चौहान की फैक्टरी से पेठा, लट्ठा तथा हरा मटर नमकीन का नमूना लेकर विक्रय के लिए भंडारित लगभग 214 किलोग्राम हरा मटर, नमकीन को जब्त किया। इसकी कीमत 21,400 रुपये आंकी गई।
न्याज मुहम्मदपुरा, रौज स्थित अशोका स्वीट्स से खोया का नमूना लिया। संग्रहित किए गए नमूनों की जांच राजकीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला को भेज दिया गया है। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद मिलावट सिद्ध पाए जाने पर संबंधित खाद्य कारोबारियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी। जांच दल में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र सिंह यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार राना, विजय प्रकाश, अजीत त्रिपाठी, सत्यराम यादव और रीता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें