नगर पालिका में जनसुनवाई करते ईओ दिनेश कुमार। संवाद
नगरवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए नगरपालिका सभागार में अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने जनसुनवाई की। इस दौरान आए कुल 13 मामलों में से पांच का ही निस्तारण हो सका। शेष मामलों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को अग्रसारित कर दिया।
शिकायतों में राजस्व विभाग से 2, निर्माण विभाग से 2, जलकल विभाग से 4, सफाई विभाग से 3 और प्रकाश विभाग से 2 शिकायतें प्राप्त हुई। त्वरित निस्तारण के लिए शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को अग्रसारित कर दिया।
इस अवसर पर कर अवर अभियंता सिविल मनोज कुमार सोनकर, रमेश चद, जलकल जेई पंकज कुमार वर्मा, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सत्य प्रकाश, राजीव कुमार शुक्ला, राजस्व निरीक्षक बलराम पांडेय, अमृता राय, धर्मेंद्र कुमार पांडेय, कमलेश कुमार पांडेय आदि शामिल थे।