फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: छुट्टी पर घर लौट रहे जवान की ट्रेन से गिरकर मौत, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
घोसी कोतवाली के चमरियांव में रामप्रवेश राय का शव पहुंचने पर जुटी भीड़। संवाद
विज्ञापन
घोसी कोतवाली क्षेत्र के चमरियांव निवासी बीआरओ (बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन) के जवान रामप्रवेश राय (48) की ट्रेन से गिरकर रविवार की शाम मौत हो गई। सोमवार की सुबह पार्थिव शरीर घर पहुंचा।
विज्ञापन

दोहरीघाट में सरयू नदी के किनारे मुक्तिधाम पर राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम संस्कार किया गया। रामप्रवेश राय रक्षा मंत्रालय की बीआरओ में सिपाही के पद पर तैनात थे। वर्तमान समय में उनकी तैनाती अरुणाचल प्रदेश में जंग यूनिट में थी।
परिजनों ने बताया कि वो छुट्टी लेकर शनिवार को ड्यूटी से घर के लिए निकले थे। रविवार की भोर में करीब 4 बजे ट्रेन बिहार के बेगूसराय जंक्शन पर पहुंची थी। वो चाय लेने के लिए गेट पर पहुंचे और पैर फिसलने के कारण ट्रेन से गिर गए।
विज्ञापन

इतने में ट्रेन चलने लगी और कटकर उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सड़क दुर्घटना में उनकी पत्नी की दो साल पहले ही मौत हो गई थी। दो बेटे हैं जो पढ़ाई करते हैं।
तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। घोसी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि बीआरओ वाराणसी यूनिट और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची थी। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें