घोसी कोतवाली पुलिस ने रामानंद पुत्र खेदन यादव निवासी मुस्करा की तहरीर पर नोएडा निवासी राजीव अग्रवाल सहित 7 लोगों के विरुद्ध 13 लाख 41 हजार रुपये की जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया है।
दर्ज मुकदमे के अनुसार रामानंद यादव के मोबाइल पर फोन आया कि मैं एस पी इंश्योरेंश कंपनी नोएडा से बोल हूं।
आप को होम लोन लेना है तो हमारी कंपनी बिना गारंटी और ब्याज के कैश के बदले लोन देती है। उनके झांसे में आकर रामानंद ने 10 लाख लोन लेने की इच्छा जताई। कंपनी की ओर से कहा गया कि अधिक लोन लेना हो तो एक बार में ही अधिक लोन ले लें, क्यों की बाद में यह नहीं बढे़गा।
इस पर रामानन्द ने 15 लाख लोन की बात कही। इस पर कंपनी के लोगों ने फिक्स में ज्यादा ब्याज और बिना ब्याज के लोन की बात बताकर उसे झांसे में लिया तथा एक खाते का नंबर देकर पहले 3 लाख तथा कई बार में कुल 13 लाख 41 हजार रुपये जमा करवा लिए।
कई बार बात करने पर भी पीड़ित को लोन की राशि नहीं मिली तो वह नोएडा जा पहुंचा। वहां जाने पर पता चला कि कंपनी फर्जी है। निजी प्रयासों से कंपनी और फोन करने वालों के बारे में पता लगाने के बाद पीड़ित ने कंपनी के राजीव अग्रवाल, प्रियंका बजाज, किरण मिश्रा, सुदर्शन, सोनिया और बृजेश के विरुद्ध अमानत में खयानत सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया है।