फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

129 शिकायती पत्रों में मात्र छह निस्तारित

Tue, 03 Mar 2015 10:18 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक परिसर में मंगलवार को डीएम की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित की गई। इस दौरान विभिन्न मामलों से संबधित कुल 129 शिकायती पेश किये गये जिसमें से मात्र छह का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका।
विज्ञापन



अधिकांश शिकायती पत्र गांवों में अवैध कब्जा व सरकारी जमीनों पर किये गये अतिक्रमण को हटाने के से संबंधित पेश किये गये। नगर पंचायत में डूडा द्वारा कराये गये करोड़ों रुपये के कार्यों में अनियमितता की शिकायत पर जिलाधिकारी ने जांच दल का गठन कर कार्यों की जांच कराने का निर्देश दिया।



तहसील दिवस में मंगलवार को मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के दूर दराज गांवों से आये फरियादियों ने शिकायती पत्र दिया। कस्बा के सैयदवाडा़ मुहल्ला निवासी कमलेश ने होलिका दहन की भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन



 जिलाधिकारी ने कोतवाल को फौरन कब्जा हटाने का निर्देश दिया। बड़ार गांव के ओमप्रकाश ने गांव अंबेडकर पार्क की भूमि पर अवैध कब्जा करने की शिकायत किया।


 इसी प्रकार वलीदपुर गांव के आबिद हुसैन ने इमामबाड़ा की जमीन पर कब्जा करने को लेकर शिकायती पत्र दिया। इस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम को जांच कराकर कब्जा हटाने का निर्देश दिया।


 मुहम्मदाबाद गोहना नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में डूडा द्वारा कराये गये कार्यों में धांधली की शिकायत को गंभीरता से लेकर जिलाधिकारी ने पीडी डा. हरिचरण सिंह के नेतृत्व में एक जांच दल का गठन कर जांच के लिये भेजा।


 जांच दल ने नगर पंचायत के महरूपुर, रसूलपुर, सैयदवाडा़, भुईलीपुर बरईपुर आदि मुहल्लों में कराये गये कार्यों की जांच की। इस दौरान कई कार्यों की वास्तविक व लिखित कागजी कार्यों में भिन्नता मिली जिसपर टीम ने अपनी रिपोर्ट दी।


तहसील दिवस पर प्रमुख रूप से पुलिस अधीक्षक एके सिंह, अल्पसंख्यक अधिकारी विजय प्रताप, प्राबेसन अधिकारी पीके त्रिपाठी, एसडीएम आरडी पांडेय, तहसीलदार अमसाल अहमद आदि समेत अधिकारी व कर्मचारी  मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें