फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ट्रक से तीन करोड़ का 12.50 क्विंटल गांजा बरामद किया, तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एसटीएफ और शहर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली। सयुक्त टीम ने ट्रक से 3.12 करोड़ रुपये कीमत का 12.50 क्विंटल गांजे के साथ तालिमुदीन के पास से पकड़ा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एसटीएफ को सूचना मिली कि एक ट्रक को आर्मी के ट्रक का रूप देकर गाजा की तस्करी करने की योजना तस्करों ने बनाया है। जिसके बाद मऊ पुलिस के साथ मिलकर एसटीएफ ने तालीमुद्दीन इंटर काॅलेज के पास से ट्रक को रोका।
पुलिस ने इसमें से सुल्तानपुर जनपद के बेथरा कादरी थाना के गंगापुर भुलिया निवासी जर्नादन पांडेय को गिरफ्तार किया। तस्कर ने गांजा की खेप को छुपाने के लिए सेना के पदाधिकारी के नाम पर घरेलू सामान पर चस्पा पर्ची किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं पुलिस को चकमा देने के लिए ट्रक में गांजा का स्टॉक रखने के बाद उसके ऊपर से घरेलू सामान रखा गया था।
संयुक्त टीम की पूछताछ में गांजा तस्कर ट्रक चालक ने बताया कि बलिया जनपद के सुखपुरा निवासी छोटू ने असम में अलबरा नामक एक व्यक्ति से गांजा ट्रक में लोड कराया और लखनऊ में मुलाकात होने की बात कही।
चालक ने बताया कि असम से लखनऊ गांजा पहुंचाने पर प्रति चक्कर 70 हजार रुपये देने की बात की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें