फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

122 समस्याओं में पांच का निस्तारण

Tue, 01 Sep 2015 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नये तहसील भवन जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन हुआ। इस मौके पर 122 शिकायती प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए। इनमें से पांच का मौके पर निस्तारण कर किया गया। अन्य आवेदन पत्रों को जल्द निस्तारण करने के निर्देश डीएम ने दिये ।
विज्ञापन


तहसील दिवस में रामाधार पुत्र मुसाफिर यादव, ग्राम-सुल्तानीपुर द्वारा खलिहान पर अबैध कब्जे की शिकायत की गयी। विजयी पुत्र खेदू  ग्राम-मोईदीनपुर द्वारा इन्दिरा आवास की मांग की गयी तो फिरोज अहमद  पुत्र मकरूद्दीन, निवासी रसुलपुर ने रास्ते से कब्जा हटाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया।

विनोद पुत्र कन्हैया निवासी काझा द्वारा खतौनी दुरुस्त करने का प्रार्थना पत्र दिया गया। रामप्रवेश राजभर निवासी देवकली द्वारा चकमार्ग की पैमाइश कराने का प्रार्थना पत्र दिया गया। अतिक्रमण की शिकायत पर जिलाधिकारी ने ग्राम मड़ूसरा के लेखपाल को कब्जा करने वाले के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिये।
विज्ञापन


इस अवसर पर पुलिस  अधीक्षक अनिल कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी गिरिजेश कुमार त्यागी, जिला  विकास अधिकारी मोती लाल व्यास, जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश यादव, जिला  बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार, उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना, तहसीलदार सहित जनपदीय स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें