फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भड़के ग्रामीणों ने किया थाने पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। थाना क्षेत्र के गोधनी गांव के प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीण थाने पर पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने ग्राम सभा की जमीन पर दीवार बनाने पर विरोध जताया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की बंजर और खलिहान की जमीन पर थाने पर तैनात उनके गांव का होमगार्ड कब्जा कर बाउंड्री करा रहा है। ग्रामीणों के शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई न होने पर प्रधान राजदेव पूर्व प्रधान श्रीधर राय के नेतृत्व में लोगों ने थाने पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। जिन्हें समझा बुझाकर शांत किया गया।
विज्ञापन

लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि होमगार्ड ग्रामसभा की जमीन पर अवैैध निर्माण करा रहा है। ग्रामीणों की जिद को देखते हुए थानाध्यक्ष दोहरीघाट नीरज कुमार पाठक थाने पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों की बातों को सुना। इसके बाद तत्काल पुलिस फोर्स भेजकर काम रुकवा दिया। साथ ही दोनो पक्षों को कागजात के साथ उपस्थित होने का आदेश दिया। थाने में दिए गए प्रार्थना पत्र में ग्राम प्रधान ने बताया कि ग्राम समाज की खाली जमीन है, इस पर आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाने का प्रस्ताव है। लेकिन गांव निवासी दूधनाथ जो दोहरीघाट थाने में होमगार्ड है, जबरन जमीन पर कब्जा कर रहा है। पुलिस को दी गई तहरीर पर रामकेश, रामानंद, राम शिवसरन, उमाशंकर, रामबदन, राजेश, शीला देवी, पुष्पा देवी, वसंती, सावित्री देवी ,रजई, लाली, अनिता, चंपा, भानमती, सुशीला देवी, खरभान, निरंजन, सुनीता, गीता ,सतेंद्र, जितेंद्र सहित अन्य मौजूद रहे । वही थानाध्यक्ष ने बताया कि होमगार्ड का कहना है कि श्रावस्ती माडल में यह जमीन उसके नाम से हो गई है। होमगार्ड से जमीन का प्रमाण मांगा गया गया है जांचोपरांत उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें