कोपागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के कसारा रोड पर रेलवे फाटक पर स्थित गल्ले की दुकान में शनिवार की रात्रि अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई।सुबह लोगो ने दुकान से धुआं निकलते देख इसकी सूचना दुकान मालिक को दी।मौके पर पहुंचे दुकान मालिक ने लोगों की सहायता से किसी प्रकार आग पर काबू पाया लेकिन तब तक हजारों रुपये का अनाज व सैकड़ों जूट की खाली बोरियां जलकर राख हो गयी। कोपागंज क़सबा के मोहल्ला चंदनपुरा निवासी भूखन बरनवाल पुत्र चन्द्रिका बरनवाल कोपागंज के कसारा रोड पर रेलवे फाटक के पास गल्ले की दुकान चलाते है। शनिवार की बीती रात्रि दुकान बंद करने के बाद घर चले गए। रात्रि में शार्ट सर्किट के दौरान दुकान में आग लग गयी। सुबह आस पास के लोगो ने दुकान से धुआं निकलते देख तत्काल इसकी सुचना दुकान मालिक को दी।मौके पर पहुंचे दुकान मालिक ने जबतक लोगो की सहायता से किसी प्रकार आग पर काबू पाया तबतक पांच बोरी चावल 2 बोरी गेहू ,एक बोरी सरसों और दुकान में रखा सैकड़ों बोरी खाली जूट की बोरियां जलकर खाक हो गयी।