सूरजपुर दोहरीघाट विकास खंड के रसूलपुर न्याय पंचायत अंतर्गत श्री शक्ति शिक्षण संस्थान चंद्राबारी में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार की तरफ से पतंजलि योग शिविर का आयोजन किया गया। पांच दिवसीय इस शिविर का समापन रविवार को किया गया। इस दौरान भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी।
पतंजलि किसान सेवा समिति मधुबन के प्रभारी और विद्यालय के प्रबंधक मुरलीधर मौर्य ने अंतिम दिन बच्चों और बच्चियों के साथ ग्रामवासियों को निरोग और स्वस्थ रखने के लिए नि:शुल्क पंाच दिवसीय योग शिविर के आयोजन किया। शिविर के अंतिम दिन क्षेत्र के लोगों ने योग शिविर में भाग लिया। इस अवसर पर सुरेंद्र चौहान, योगी रामदुलारे, योगी मानवेंद्र मल्ल, राधेश्याम मौर्य, योगी धर्मेंद्र मल्ल, योगी नवनीत, योगी विकास मल्ल, योगी अभिनव और योगी विवेक उपस्थित रहे। इस योग शिविर में लोगों को स्वस्थ रहने के लिए योग, आसन, प्राणायाम, ध्यान आदि के गुर बताये गए।