फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मना मां शारदा मंदिर का स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिला क्षेत्र के सिद्धा अहिलास मधुबन स्थित मां शारदा मंदिर का नौवा स्थापना दिवस रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यज्ञ-हवन मे लोगों ने आहुति दी। इस दौरान मां शारदा के जयकारे से वातावरण गूंजायमान होता रहा। मंदिर के संरक्षक तथा पुजारी विनोद कुमार सिंह ने शनिवार को अखंड रामचरित मानस पाठ का विधि विधान के साथ मां शारदा के पूजन-अर्चन शुरू कराया। अन्य धार्मिक अनुष्ठान के साथ मां का आध्यात्मिक पूजन भी हुआ। यज्ञ-हवन कुंड में मानस पाठ की समाप्ति के पश्चात आहुति दी। महाआरती के साथ ही विशाल भंडारे का श्रद्धालु भक्तों ने मां शारदा के भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। भंडारा सायंकाल से शुरू होकर देर रात तक चलता रहा। सुमधुर संगीतमय भजन तथा देवी जागरण के कलाकारों द्वारा जगराता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। आयोजन को सफल बनाने में राधेश्याम, राम ध्रुपद, रामाश्रय यादव, कृष्णकांत मल्ल, सूर्यभान, विपिन जायसवाल, त्रिभुवन प्रसाद, गिरिजा शंकर, विकास सिंह, पानमती सिंह आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें