फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ क्विंटल नमकीन जब्त, तीन दुकानदारों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ/वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के रसूलपुर करहा के एक मिठाई की गोदाम पर बुधवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की। इस दौरान गोदाम से डेढ़ क्विंटल से ज्यादा खराब नमकीन बना पाया। जिस पर टीम ने नमकीन को जब्त कर उसका सैंपल लेने की कार्रवाई की। वहीं मऊ नगर में टीम ने तीन मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया। जहां साफ-सफाई न मिलने पर उन्हें नोटिस देकर तीन दिन में व्यवस्था दुरस्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मिलावटी मिठाइयों की शिकायत पर बुधवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके दीक्षित के नेतृत्व में टीम रसूलपुर करहा पहुंची। जहां टीम रामसरन चौहान पुत्र स्व. रामराज के मिठाई निर्माण कारखाने में पहुंची। इस दौरान टीम को को कारखाने में अमानक डेढ़ क्विंटल कचरी नमकीन होना पाया। टीम ने उसे जब्त कर उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया। वहीं मऊ नगर के गाजीपुर तिराहा स्थित द्वारिका स्वीट हाऊस, बस स्टैंड स्थित आनंद स्वीट्स हाऊस तथा बालनिकेतन तिराहा स्थित बसंत स्वीट हाऊस का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने निरीक्षण के दौरान साफ सफाई बेहतर नहीं मिलने पर नोटिस देते हुए तीन दिन के भीतर अव्यवस्था को सुधराने का निर्देश दिया। साथ ही दुबारा निरीक्षण में खामियां मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार यादव, जयहिंद राम, बिंदु पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें