शिक्षा समाज की रीढ़ की हड्डी होती है, देश की तरक्की की बुनियाद शिक्षा से ही होती है। समाज में शिक्षा की मशाल जलाने वाले बधाई के पात्र हैं। यह बात रविवार को पूर्व राज्यसभा सांसद सालीम अंसारी ने सिटी मांटेसरी स्कूल में आयोजित वाषिर्कोत्सव में कही। पूर्व सासंद सालिम अंसारी वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। वहीं विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी ने कहा कि तेजी से बदलते हुए परिवेश में आज इस तरह की शिक्षा की जरूरत है। जिससे नए भारत की ताकत को जाना जाए उसके लिए सिटी मांटेसरी स्कूल का प्रयास प्रशंसनीय है। अतिथियों के संबोधन के बाद स्कूली छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक कृपाल पांडे, डॉ. एसएन राय, डॉ. एकिका सिंह, के सी पीटर, चंद्र शाह, आर के सिंह, रवि खंडेलवाल, गुलाब यादव, मनोज सिंह आदि मौजूद रहे।