फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोपीस बनी लाखों की लागत से लगा लाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसुम्हा। स्थानीय बाजार में लाखों रुपये की लागत से क्षेत्र पंचायत द्वारा लगवाई गई स्ट्रीट लाइट बिजली खराब होने के चलते महत्वहीन साबित हो रही हैं। अगर स्ट्रीट लाइट जल जाती तो दूधिया रोशनी में पूरा बाजार नहा उठता। लेकिन सालों से बंद पड़ी लाइटों के चलते बाजार में अंधेरा पसरा रहता है। समस्या के संबंध में कई बार स्थानीय लोगों ने क्षेत्र पंचायत को अवगत करा चुके है, बावजूद स्ट्रीट लाइटों को बदलने का प्रयास नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

दोहरीघाट ब्लाक के गोठा बाजार, कुसुम्हा बाजार में लाखों रुपये की लागत से करीब पांच वर्ष पूर्व क्षेत्र पंचायत द्वारा स्ट्रीट लाइटें लगवाई गईं। लगने के बाद जैसे ही ये जलीं, पूरा बाजार प्रकाशमय हो गया। इससे बाजार के लोगों में खुशी की लहर छा गई लेकिन यह खुशी तब काफूर हो गई जब कुछ माह बाद ही स्ट्रीट लाइटें खराब हो गई। इसके बाद आज तक क्षेत्र पंचायत द्वारा खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को जलाने का प्रयास नहीं किया गया। तबसे लाखों रुपये की लागत से लगी स्ट्रीट लाइट शोपीस बनी हुई हैं। बाजार के जयप्रकाश राय, बिनी माधव मौर्य, अनिल उपाध्याय, हरिनाथ यादव, झारखंडी ने कहा कि सरकारी धन के दुरुपयोग को बचाते हुए अगर खराब स्ट्रीट लाइटों को जलने की व्यवस्था कर दी जाती तो रात के अंधेरे में बाजारवासियों को काफी सहूलियत हो जाती। इस बाबत दोहरीघाट ब्लाक के बीडीओ देवमुनी चतुर्वेदी का कहना है कि इस संबंध में जानकारी नहीं है। जानकारी लेकर समस्या का निस्तारण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें