फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात तक जारी रहा मूर्ति विसर्जन का जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। तहसील मुख्यालय पर दीपावली पर्व के अवसर पर स्थापित लक्ष्मी गणेश और काली जी की प्रतिमा का विसर्जन शनिवार की देर शाम चार बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरु हुआ। इस दौरान विजय स्तंभ पर सभी पूजा समितियां प्रतिमाओं के साथ एकत्र हुए। इसके बाद शाम साढ़े छह बजे से विसर्जन जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन

विर्सजन जुलूस में प्रतिमा के साथ हजारों की संख्या में चल रहे युवक डीजे की धुन पर थिरकते चल रहे थे। प्रतिमाओं की सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। इस दौरान कई थानों के प्रभारी के साथ पीएसी के आरक्षी मौजूद थे। विसर्जंन जुलूस में खुद अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव मौजूद रहे। साथ ही फोर्स का नेतृत्व कर रहे थे। इसके अलावा संवेदनशीलता को देखते हुए स्थानीय अभिसूचना इकाई के साथ महिला और पुरुष आरक्षी ड्यूटी में लगाए गए थे। मूर्तियों के विसर्जन को लेकर प्रशासन द्वारा कोई खास होम वर्क न किए जाने से जुलूस काफी धीमी गति से चल रहा था। रात 11 बजे तक मूर्ति विसर्जन का जुलूस नदी तट तक नही पहुंच सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें