फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनयिर वर्ग में आशूतोष, जूनियर वर्ग में अर्चिता बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर के डीएवी इंटर कॉलेज में शनिवार को राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के तत्वावधान में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जनपद के 20 स्कूलों के बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता में दो चरणों में आयोजित हुआ। इसमें जूनियर वर्ग में अर्चिता मिश्रा और सीनियर वर्ग में आशुतोष सिंह प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ बीएसए ओपी त्रिपाठी द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में नगर के विभिन्न स्कूलों से आए बच्चों ने बनाए गए मॉडल को प्रर्दशित किया। प्रतियोगिता सीनियर और जूनियर वर्ग में आयोजित हुआ। इसमें जूनियर वर्ग से अर्चिता मिश्रा प्रथम एवं प्रखर त्रिवेदी को द्वितीय रहें। जबकि सीनियर वर्ग में फातिमा स्कूल के आशुतोष सिंह को प्रथम एवं अमृत पब्लिक स्कूल के अनस मुस्तफा को द्वितीय स्थान मिला। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रधानाचार्य भास्कर तिवारी ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्रतम् देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर नपाध्यक्ष तैयब पालकी ने विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन ज्ञानेंद्र मिश्रा और आभार प्रकट ज्ञानेंद्र मिश्रा द्वारा किया गया। इस मौके पर शरद पांडे, अनिल विमल, अरविंद त्रिपाठी, अरुण मिश्रा, दिनेश सिंह, बृजेश राय, विवेक शुक्ला, शैलेंद्र चौरसिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें