फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन गिरने से डेढ़ बीघा गन्ना राख

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबारी। मधुबन थाने के नेवादा गोपालपुर गांव में खेतों के ऊपर से गुजरी हाईवोल्टेज लाइन का तार गिरने से शनिवार को डेढ़ बीघे गन्ना की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की मदद से घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका है।
विज्ञापन

नेवादागोपालपुर गांव निवासी हरिहर सिंह पुत्र स्व. रामजन्म सिंह के खेत में अचानक आग लगने की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीण जमा हो गए। पीड़ित किसान ने बताया कि खेत के ऊपर से गुजरी 440 वोल्ट लाइन का तार टूटकर शनिवार की सुबह खेत में गिरा था। किसान ने इसकी जानकारी विभाग के अधिकारियों को देते हुए तार जुड़ने तक बिजली बहाल न करने की मांग की थी। लेकिन बिजली आपूर्ति शुरू करने से दोपहर में उसका डेढ़ बीघा गन्ना जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे खेत मालिक व ग्रामीणों ने विभाग को सूचना देकर सप्लाई बंद कराई।
मौजूद किसानों के मुताबिक खेतों के ऊपर से गुजरी विद्युत लाइन में जगह-जगह जोड़ लगाकर विभागीय कर्मचारी काम चला रहे हैं। बिजली के तार जरा सा लोड बढ़ते ही टूटकर गिर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें