फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि संबंधी योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि संबंधी योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने का आह्वान
विज्ञापन

मऊ। भाजपा किसान मोर्चा की प्रथम बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय पर हुई। बैठक में किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह सहित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को संबोधित करते हुए पार्टी जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय ने कहा कि किसान मोर्चा द्वारा गठित टीम अत्यंत ही ऊर्जावान है। कहा कि आज के परिवेश में कृषि को नई तकनीक से जोड़कर इसे और उन्नत बनाया जा सकता है। कहा कि सरकार द्वारा तमाम योजनाएं चलाई जा रही है किंतु किन्हीं कारणों से वह योजनाएं गांवों में पूरी तरह से धरातल पर नहीं उतर रहीं हैं, किसान मोर्चा की यह जिम्मेदारी है कि प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से किसानों को अवगत कराएं व उन्हें लाभान्वित करें। मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि पार्टी द्वारा दिए गए दायित्व को मैं पूरी निष्ठा से निभाते हुए पार्टी की उम्मीदों पर पूर्ण रूप से खरा उतरूंगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर भगवान सिंह, मुक्तेश्वर लाल, रामशब्द प्रजापति, शमशाद आलम, रामविलास चौहान, अवधेश राय, नरसिंह मौर्य, विजय बहादुर, विपुल सिंह, संतोष राय, राधेश्याम, बाबूलाल निषाद, दिनेश चौहान, मथुरा प्रसाद गुप्त, परमहंस राजभर, गिल्लू राय सहित काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का संचालन विजय राजभर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें