क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में इस समय मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। जिससे लोगों की रात की नींद हराम हो गयी है। बारिश के बाद साफ सफाई न होने से मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को कम करने के लिए लोगों ने छिड़काव की मांग की है।
कोपागंज ब्लाक इंदारा, कसारा, महुआर, मुहम्मदपुर, शाहपुर, अदरी, खालिसपुर आदि दर्जनों गांव में बारिश के बाद छिड़काव नहीं कराया गया है। जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। लोगों की रात की नींद हराम हो गई है। जिससे इंसेफलाटिस जैसी भयंकर बीमारियों की आशंका बनी हुई। क्योंकि मच्छरों के प्रकोप से लोगों को भयंकर बीमारी का शिकार होना पड़ रहा है। ग्रामीण शरद यादव, आलोक सिंह, गिरजाशंकर यादव, जमील अख्तर, अनूप वर्मा, जितेंद्र यादव, राजेश कुमार आदि का कहना है कि बारिश के थमने के बाद जगह जगह जलजमाव की स्थिति है। वहीं गांवों में साफ सफाई न होने और छिड़काव न होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। लेकिन इस समस्या के संबंध में अधिकारी शिकायतों के बाद भी छिड़काव कार्य नहीं करा रहे हैं।