फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छूटे मतदाताओं के नाम सूची में कराएं शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा की बैठक अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष उस्मान गनी खां की अध्यक्षता में बुधवार को हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष श्याद अली ने अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को सचेत करते हुए कहा कि पहली सितंबर से मतदाता सूची बनेगी। उन्होंने अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों का आह्वान किया कि वे अपने बूथों पर जाकर छूटे हुए युवाओं के नाम सूची में शामिल करने के लिए आवेदन करें। मतदाता सूची में जो नाम गलत हैं उसे हटवाएं। प्रत्येक कार्यकर्ता इस काम को प्रमुखता से करेगा तभी पार्टी के प्रत्याशियों को लोकसभा में भेजा जा सकेगा।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहा कि आज प्रदेश में भाजपा की नीति और नीयत ठीक नहीं है। हमें इससे सचेत रहना होगा। हर कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी तभी यहां तभी हम लोग 2019 मिशन में कामयाब हो पाएंगे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अल्ताफ अंसारी ने कहा कि आज देश के लिए अल्पसंख्यक को एकजुट होकर चुनाव की तैयारी करनी होगी। उन्होंने अपने समाज के लोगों का आह्वान किया कि बिना किसी भेदभाव के एकजुट होकर पार्टी की मजबूूती के लिए कार्य करें। जिला महासचिव कुदुस अंसारी ने कहा कि हमें अपने मिशन में कामयाब होने के लिए गांव चट्टी चौराहों पर जाकर सपा शासन में हुुए विकास कार्यों पर चर्चा करनी होगी तभी हम मिशन में कामयाब होंगे। बैठक में पूर्व पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल, चारों अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के विधानसभा अध्यक्ष नसीर उल्लाह अंसारी, मुन्ना खान, वफा उल्ला खान, अब्दुल वदूद, पूर्व जिला अध्यक्ष शिव प्रताप यादव, अकील अंसारी, अब्दुल सलाम, हाजी शमीम, हाफिज साकिर ने विचार व्यक्त किए। बैठक का संचालन खुर्शीद खान ने किया।
वहीं, मधुबन बाजार स्थित समाजवादी पार्टी कैंप कार्यालय पर बुधवार को कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए सपा युवा नेता अजित यादव ने कहा कि चुनाव के लिए हम सभी को अभी से जुट जाने की जरूरत है। 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर की मजबूती पर बल देने की जरूरत है। प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है, अधिकारी बेलगाम हो चुके है। उन्होंने कहा कि केंद्र में समाजवादी पार्टी की मुख्य भूमिका रहेगी। इस मौके पर अच्छन उस्मानी, सुनील यादव, दुर्गेश यादव, नीतीश चौबे, उपेंद्र शर्मा, चन्द्रजीत राजभर, मोहन शर्मा, संग्राम गौड़, तारिक खान, रजनीश यादव, संचालन रामू चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें