फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेडमास्टर वीडियो के माध्यम से बच्चों को दे रहे शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। फतहपुर मंडाव ब्लाक क्षेत्र के ककराडीह स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने शिक्षण कार्यो में नित नए प्रयोग से बच्चों को पढ़ा रहे हैं। प्रधानाध्यापक के प्रयास से बच्चे तथा अभिभावक खुश हैं।
विज्ञापन

प्रभारी प्रधानाध्यापक ह्रदयेष पांडेय ने बच्चों को पढ़ाने के लिए कुछ अलग हटकर ठानी और वीडियो के माध्यम से बच्चों को क से कबूतर, ख से खरगोश पढ़ाना प्रारंभ किया। उनके इस प्रयास की खंड शिक्षा अधिकारी पंकज सिंह तथा एबीआरसी राधेश्याम पांडेय, गुलाब गुप्ता, संजीव सिंह ने काफी सराहना की।इस नवाचार से सभी बच्चों को लाभांवित करने के लिए यू ट्यूब से वीडियो डाउनलोड कर दिखाया । बच्चे काफी रोमांचित दिखे तथा बच्चो मे उत्सुकता साफ दिखाई दे रही थी।
सहायक अध्यापक के रूप मे कार्यरत शशांक शेखर पांडेय ने बताया कि बच्चों की सरकारी स्कूल के प्रति घटती रुचि से आहत हो नवाचार करने और बच्चों का रुझान सरकारी स्कूल की ओर बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया गया। इसके तहत इन्होंने बच्चों को प्रोजेक्टर के माध्यम से पढ़ाना प्रारंभ िया। वीडियो के माध्यम से दी जाने वाली इस शिक्षण व्यवस्था से बच्चों को कठिन विषय भी रुचिकर लगने लगा । शिक्षक के इस प्रयास की गांव के लोगो ने काफी सराहना की। इस मौके पर वार्ड नंबर 11 के सभासद विद्यादेवी, रविंद्र मौर्य, पदमावती मौर्या आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें