फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्म तेल की कड़ाही में गिरकर युवक झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पिपरीडीह बाजार में सोमवार की सुबह मिठाई की दुकान पर एक युवक असंतुलित होकर गर्म तेल के कड़ाही में गिर गया। इससे युवक बुरी तरह से झुलस गया। उसे आनन फानन में स्थानीय लोगों ने कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

सरायलंखसी थाना क्षेत्र के सुवराबोझ गांव निवासी मनोज पासवान(30) पुत्र भृगु नाथ पासवान पिपरीडीह ग्रामीण बैक में चतुर्थ श्रेणी पद पर तैनात है। सोमवार की सुबह 11 बजे करीब वो कस्बे के एक मिठाई की दुकान पर कुछ सामान खरीदने गया हुआ था। वहां अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया जिससे वह गर्म कड़ाही में गिर गया। घटना के बाद दुकानदार और दूसरे लोगों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें