फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क मरम्मत कराने को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरीडीह। परदहां ब्लाक क्षेत्र का सुवराबोझ-चौहान बस्ती मार्ग बदहाल पड़ा है। शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को सुबह10 बजे ग्राम प्रधान बहादुर यादव के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणो ने घंटों प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि क्षेत्र का तीन किमी लंबा सुवराबोझ प्रमुख मार्ग का निर्माण वर्ष 2005 में हुआ था। उचित रखरखाव न होने से सड़क की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। सड़क पूरी तरह से टूट गई है। 13 वर्ष से सड़क पर मरम्मत कार्य नहीं कराया गया है। आए दिन बाइक सवार, साइकल सवार और राहगीर चोटिल हो रहे। मरम्मत कार्य के लिए विभागीय अधिकारियों को कई बार शिकयती पत्र सौंपा गया। लेकिन सड़क पर मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया जा सका। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सड़क पर मरम्मत कार्य अविलंब शुरू नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
प्रदर्शन करने वालो में ग्राम प्रधान बहादुर यादव, सुग्रीव राम, संतोष कुमार, प्रमोद, प्रभुनारायण, चंद्रजीत, राम अवध प्रजापति, अजय कुमार, पंकज, राजविजय, जित्तन राम, सुरेंद्र, विरेंद्र, चंदन कुमार, सूरज, अभिनय, दीपक, राजकुमार, रामधन, सतई, रवि कुमार, बलदेव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें